केरेडारी ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर अचानक दीवार खड़ी, कोयला ढुलाई ठप, ट्रकों की लंबी कतार

NEWS SAGA DESK

हजारीबाग जिले के बड़कागांव और केरेडारी अंचल में रैयतों और एनटीपीसी के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर गहराता नजर आ रहा है। ताजा मामला केरेडारी प्रखंड के ज़ोरदाग गांव का है, जहां बीती रात पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू के आवास के सामने सड़क पर अचानक बाउंड्री वॉल का निर्माण कर दिया गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि एनटीपीसी द्वारा कोयला परिवहन के लिए अब तक वैकल्पिक सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। मजबूरी में भारी कोयला लदे ट्रक ग्रामीणों की आम सड़क से गुजर रहे हैं, जिससे सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, वहीं धूल, कंपन और शोर के कारण ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर बनाई गई बाउंड्री वॉल किसके आदेश पर और किसने बनवाई, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। अब तक न तो प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है और न ही एनटीपीसी ने स्थिति स्पष्ट की है।

बाउंड्री वॉल खड़े होने के बाद कोयला ट्रांसपोर्टिंग पूरी तरह बाधित हो गई है। सड़क पर एनटीपीसी के भारी वाहन लंबी कतार में खड़े नजर आ रहे हैं, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि यह निर्माण वैध है या अवैध। क्या यह रैयतों के आक्रोश का परिणाम है या किसी साजिश का हिस्सा—इस पर अब सभी की नजरें जिला प्रशासन और एनटीपीसी की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। समय रहते हस्तक्षेप नहीं हुआ तो विवाद और गंभीर रूप ले सकता है।

Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More