पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रिंस खान का शूटर शाहरुख अली गिरफ्तार, फायरिंग की साजिश नाकाम

NEWS SAGA DESK

पलामू पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर शाहरुख अली को गिरफ्तार कर बड़ी वारदात को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने शाहरुख अली के पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा गोलियां बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी मेदिनीनगर में एक सोना कारोबारी पर फायरिंग करने की योजना बना रहा था। इस साजिश की पुष्टि पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने की है।

एसपी ने बताया कि फायरिंग की साजिश कुवैत में रची गई थी, जिसमें शाहरुख अली का भांजा मोहम्मद आतिफ भी शामिल था। आतिफ के माध्यम से ही गैंगस्टर प्रिंस खान ने शाहरुख से संपर्क किया था।

दरअसल, पलामू पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से देशी कट्टा और गोलियां बरामद हुईं। पकड़े गए युवक की पहचान मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के पहाड़ी मोहल्ला निवासी शाहरुख अली के रूप में हुई।

पूछताछ में शाहरुख ने स्वीकार किया कि वह प्रिंस खान के निर्देश पर सोना कारोबारी रंजीत सोनी की दुकान पर फायरिंग करने वाला था।

जानकारी के अनुसार, गैंगस्टर प्रिंस खान ने सोना कारोबारी रंजीत सोनी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की थी। मामले में पुलिस पहले ही 25 दिसंबर को मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र से प्रिंस खान के दो शूटर मोहम्मद नाजीम और मुर्तजा अंसारी को गिरफ्तार कर चुकी है। इनके पकड़े जाने के बाद प्रिंस खान ने शाहरुख अली से संपर्क कर उसे वारदात को अंजाम देने का निर्देश दिया।

एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि शाहरुख अली का भांजा मोहम्मद आतिफ कुवैत में रहता है और वहीं से प्रिंस खान ने उससे संपर्क किया था। आतिफ के कहने पर शाहरुख ने 30 हजार रुपये में हथियार खरीदा था। जांच में यह भी सामने आया है कि शाहरुख और आतिफ ने सोशल मीडिया पर प्रिंस खान से जुड़े पोस्ट साझा किए थे।

पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। इस कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर तंजीलुल मन्नान, मनौवर, नीरज कुमार, अनंत कुमार सिंह और टीओपी-1 प्रभारी इन्द्रदेव पासवान समेत कई पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे।

Read More News

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More