News Saga desk
बाघमारा : बीसीसीएल बरोरा एरिया वन क्षेत्र अंतर्गत एएमपी कोलियरी में कार्यरत 50 वर्षीय एसडीएल ऑपरेटर, लुतिपहाड़ी निवासी बीरबल रविदास की शुक्रवार को दुर्गापुर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि 20 दिसंबर को ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। दो दिन बाद भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने उन्हें डुमरा क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया, जहां से उन्हें सीएचडी धनबाद रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया था। कर्मी की मौत की सूचना मिलते ही परिजन एवं यूनियन प्रतिनिधियों ने उनके शव को बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय के समीप रखकर मृतक के आश्रित को नियोजन देने की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी तथा क्षेत्र का उत्पादन एवं परिवहन कार्य रोकने की चेतावनी दी। स्थिति को देखते हुए क्षेत्रीय प्रबंधन ने डुमरा स्थित बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय में मृतक के परिजन एवं यूनियन प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की। वार्ता के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधन ने मृतक की पत्नी मालती देवी के आवेदन पर उनके पुत्र रिंकू कुमार रविदास को तत्काल प्रोविजनल नियोजन देने, सभी बकाया भुगतान शीघ्र करने तथा 90 दिनों के भीतर स्थायी नियोजन हेतु आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने पर सहमति जताई। इस वार्ता में एपीएम अभिराज शेखर, पीओ टीएस चौहान, कार्मिक प्रबंधक हेमंत हेना, यूनियन के लगन देव यादव, बैजनाथ यादव, दयाल महतो, मनोज कुमार मोदी, प्रेमलाल रजवार, संजय चौबे, नंदूराम दुसाध, रतन चौहान, टिंकू रविदास, देवनाथ चौहान सहित अन्य लोग मौजूद थे।
असम के डिब्रूगढ़ में PM मोदी का अलग अंदाज, महिलाओं संग संवाद कर तोड़ी चाय की पत्तियां
डिब्रूगढ़ (असम): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह असम के डिब्रूगढ़ स्थित मनोहारी चाय बागान...
No Comment! Be the first one.