नक्सल हिंसा के पीड़ित परिवारों को राहत, चार जिलों में आश्रितों को मिलेगी सहायता राशि

News Saga Desk

झारखंड के चार जिलों में नक्सल हिंसा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार चतरा, हजारीबाग, लातेहार और चाईबासा जिले में नक्सली हिंसा में मारे गए चार लोगों के आश्रितों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

विभागीय आदेश में बताया गया है कि यह राशि नक्सल हिंसा के पीड़ित परिवारों को राहत देने के उद्देश्य से दी जा रही है। इसके तहत अलग-अलग जिलों में हुई घटनाओं के आधार पर आश्रितों की पहचान की गई है।

जारी सूची के अनुसार, चतरा जिले में 17 अप्रैल 2020 को नक्सल हिंसा में मारे गए पिपरवार निवासी अक्षय कुमार की पत्नी चंचला देवी को एक लाख रुपये की सहायता राशि मिलेगी। लातेहार जिले में 19 जुलाई 2023 को नक्सल हिंसा में जान गंवाने वाले नेतरहाट निवासी देवकुमार प्रजापति की पत्नी कालेश्वरी देवी को भी एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

इसी तरह हजारीबाग जिले में 14 सितंबर 2018 को नक्सल हिंसा में मारे गए कटकमसांडी निवासी कैलाश राणा की पत्नी पुष्पा देवी को एक लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। वहीं चाईबासा जिले में एक फरवरी 2024 को नक्सल हिंसा में मारे गए जटेया निवासी चिरु सिरका की पत्नी कुंती को भी एक लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

सरकार का कहना है कि इस सहायता से पीड़ित परिवारों को कुछ हद तक राहत मिलेगी और वे अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा कर सकेंगे।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More