झारखंड में फिर बढ़ी ठंड, गुमला सबसे ठंडा, 11 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

NEWS SAGA DESK

झारखंड में एक बार फिर कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिल रहा है। राज्य के कई इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहा, जबकि रात के तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे कम तापमान गुमला में 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से लोगों को कुछ हद तक राहत मिल रही है। रांची समेत राज्य के प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान 6 से 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है।

लातेहार जिले में दिन के समय भी ठंड का असर बना हुआ है। यहां बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री और न्यूनतम 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने 5 जनवरी तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताते हुए राज्य के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ शामिल हैं।

ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। किसानों को आलू, सब्जियों और सरसों की फसल को पाले से बचाने के उपाय करने को कहा गया है। बच्चों और बुजुर्गों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। वहीं वाहन चालकों को सुबह के समय धीमी गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट के इस्तेमाल की हिदायत दी गई है।

पिछले 24 घंटों में विभिन्न जिलों का तापमान इस प्रकार रहा—

गुमला में अधिकतम 23.6 और न्यूनतम 6.6 डिग्री,
रांची में अधिकतम 22.8 और न्यूनतम 12.3 डिग्री,
जमशेदपुर में अधिकतम 25.4 और न्यूनतम 10.5 डिग्री,
डाल्टनगंज में अधिकतम 25.6 और न्यूनतम 8.3 डिग्री,
बोकारो में अधिकतम 25.1 और न्यूनतम 11.2 डिग्री,
देवघर में अधिकतम 24.4 और न्यूनतम 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More