NEWS SAGA DESK
मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार रविवार को देवघर एयरपोर्ट पहुंचे। उनका स्वागत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार, डीआईजी संथाल परगना अंबर लकड़ा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक सौरभ और अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।
एयरपोर्ट परिसर के बाहर पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की गई थीं।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं। पहले दिन उनका कार्यक्रम देवघर में है, जिसमें बाबा बैद्यनाथ के दर्शन शामिल हैं, जबकि दूसरे दिन वे दुमका में बासुकीनाथ धाम में पूजा-अर्चना करेंगे।
No Comment! Be the first one.