News Saga Desk
बाघमारा। बीसीसीएल के ब्लॉक-दो क्षेत्र अंतर्गत मधुबन कोल वाशरी के लोडिंग प्वाइंट पर आजसू पार्टी का बेमियादी धरना सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारी अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं और लिखित आश्वासन के बिना आंदोलन समाप्त करने को तैयार नहीं हैं।
सोमवार को वाशरी परियोजना पदाधिकारी (पीओ) राजेश कुमार एवं कार्मिक प्रबंधक अजय सिंह धरनास्थल पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से वार्ता कर उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। हालांकि वार्ता केवल मौखिक रहने के कारण आजसू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना जारी रखने का निर्णय लिया।
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि सुभाष चंद्र रवानी ने स्पष्ट कहा कि जब तक प्रबंधन की ओर से लिखित रूप में आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी मजदूरों और स्थानीय लोगों के हक की लड़ाई के लिए पूरी मजबूती से खड़ी है।
धरनास्थल पर मुखिया प्रतिनिधि गोपाल महतो, खानू महतो, राजेश महतो, शंकर महतो, महावीर लोहार, अशोक महतो, मनोज महतो, किशुन महतो, मुकेश कुमार, पांडव लोहार, पंकज कुमार, अरुण कुमार, अजय शर्मा, अमृत मांझी, विष्णु महतो, ठाकुर महतो, कार्तिक लोहार, पिंटू कुमार महतो, कृष्णा महतो, चंदन कुमार महतो सहित बड़ी संख्या में आजसू कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे।
No Comment! Be the first one.