माटीगढ़ा डैम में पिकनिक के दौरान शराब को लेकर विवाद, मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल

News Saga Desk

बाघमारा। माटीगढ़ा डैम में पिकनिक के दौरान शराब को लेकर हुए विवाद में दो युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें एक पक्ष का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान विकास कुमार नोनिया के रूप में हुई है।

इस मामले में माटीगढ़ा डैम कॉलोनी निवासी विकास कुमार नोनिया ने बाघमारा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए विक्की कुमार रविदास पर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार विकास ने आरोप लगाया है कि सीनियर ग्रुप के विक्की कुमार रविदास ने शराब पीने के लिए उससे दो हजार रुपये की मांग की थी। रुपये देने से इंकार करने पर आरोपी ने लोहे के पंच से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पीड़ित की शिकायत के आधार पर बाघमारा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कांड संख्या 2/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और दोषी पाए जाने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read More News

खगड़िया में सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत, 3 बच्चे घायल, शिक्षा मंत्री बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई

खगड़िया के अमनी गांव के प्राथमिक विद्यालय में सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत और 3 बच्चे घायल हुए।...

Read More