पलामू व्यवहार न्यायालय परिसर में आग, बिजली पैनल में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी

News Saga Desk

पलामू व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित मुख्य भवन में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बिजली पैनल में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर में मौजूद न्यायालय कर्मियों और आम लोगों में हड़कंप मच गया।

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद कर्मियों ने फायर सेफ्टी के छोटे अग्निशमन सिलेंडरों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही अग्निशमन विभाग को भी इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया।

दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से किसी बड़े नुकसान को टाल दिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली पैनल में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

Read More News

खगड़िया में सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत, 3 बच्चे घायल, शिक्षा मंत्री बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई

खगड़िया के अमनी गांव के प्राथमिक विद्यालय में सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत और 3 बच्चे घायल हुए।...

Read More