News Saga Desk
रांची स्थित अपर पुलिस महानिदेशक, झारखंड सशस्त्र पुलिस के कार्यालय से जारी पत्र के आधार पर पुलिस मुख्यालय ने एक अहम निर्णय लिया है। राज्य के विभिन्न जिलों में चिन्हित थानों में मुंशी के कार्य के लिए सशस्त्र पुलिस, आईआरबी एवं अन्य इकाइयों से प्रतिनियुक्त की गई महिला आरक्षियों की तैनाती को रद्द कर दिया गया है।
पुलिस मुख्यालय ने इस विषय पर विस्तृत विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया है। आदेश के अनुसार, अब महिला सशस्त्र आरक्षी थानों में मुंशी के कार्य में प्रतिनियुक्त नहीं रहेंगी। संबंधित इकाइयों को निर्देश दिया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से पूर्व में जारी प्रतिनियुक्ति आदेशों को निरस्त करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
इस निर्णय के बाद थानों में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर नए सिरे से व्यवस्था किए जाने की संभावना है। पुलिस विभाग का मानना है कि इस कदम से सशस्त्र बलों की मूल जिम्मेदारियों और कार्यक्षमता पर बेहतर फोकस किया जा सकेगा।
No Comment! Be the first one.