News Saga Desk
रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक 9 जनवरी को आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से दी गई है।
बताया गया है कि कैबिनेट की यह बैठक शाम 4 बजे से प्रोजेक्ट भवन में शुरू होगी। सूत्रों के अनुसार बैठक में ऊर्जा, पथ, कृषि सहित कई महत्वपूर्ण विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होगी और उन्हें मंजूरी मिलने की संभावना है।
कैबिनेट बैठक को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, वहीं राज्य के विकास से जुड़े कई अहम फैसलों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
No Comment! Be the first one.