रांची में 26 जनवरी को भव्य गणतंत्र दिवस समारोह, यातायात के विशेष इंतजाम

News Saga Desk

रांची: राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 26 जनवरी को भव्य गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह की शुरुआत सुबह 09:00 बजे राज्यपाल संतोष गंगवार के आगमन के साथ होगी। कार्यक्रम के सुचारु संचालन और शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

बड़े वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनज़र सुबह 06:00 बजे से 10:00 बजे तक रांची की प्रमुख सड़कों पर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। प्रशासन ने इन वाहनों के लिए कांके, चाईबासा-खूँटी मार्ग, गुमला-सिमडेगा मार्ग, जमशेदपुर मार्ग और बुटी मोड़ सहित विभिन्न स्थानों पर स्टॉप प्वाइंट निर्धारित किए हैं।

VVIP और अतिथियों के लिए अलग मार्ग

राज्यपाल संतोष गंगवार, उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों, सांसदों, विधायकों तथा केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ पदाधिकारियों के लिए विशेष VVIP मार्ग तय किए गए हैं। ये मार्ग एटीआई मोड़, सिद्धू-कान्हू पार्क मोड़, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय मोड़ और राजकीय अतिथि गृह से होकर समारोह स्थल तक जाएंगे।

पार्किंग की समुचित व्यवस्था

VVIP और पदाधिकारियों के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है। मीडिया कर्मियों के वाहन हॉकी स्टेडियम के समीप पार्क किए जाएंगे, जबकि अन्य सामान्य वाहनों के लिए TRI के सामने पार्किंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। डीसी आवास मोड़ से हॉकी स्टेडियम तक तथा रांची कॉलेज मोड़ से VVIP प्रवेश द्वार तक किसी भी प्रकार की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।

ड्रॉप गेट से होगा प्रवेश

VVIP और पदाधिकारियों के वाहन निर्धारित ड्रॉप गेट के माध्यम से ही प्रवेश करेंगे। सामान्य वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे गणतंत्र दिवस के दिन निर्धारित प्रतिबंधित मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। शहर के अन्य मार्गों पर छोटे वाहनों का परिचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा। लोगों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया गया है।

अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था

सुरक्षा कारणों से 1 फरवरी 2026 तक दिल्ली की तर्ज पर ड्रोन, पैराग्लाइडर, हॉट एयर बैलून सहित अन्य हवाई गतिविधियों पर रोक लगाई गई है। रांची ट्रैफिक एसपी ने सभी नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के निर्देशों का सहयोग करने की अपील की है।

Read More News

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

Read More