रांची के डोरंडा में घरेलू कलह ने ली महिला की जान, पति पर गोली मारकर हत्या का आरोप

News Saga Desk

रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत मनिटोला इलाके में घरेलू कलह के चलते एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पति ने ही अपनी पत्नी पर फायरिंग की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से लगातार तनाव और विवाद चल रहा था। शनिवार को विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसी दौरान पति ने आपा खोते हुए हथियार निकाला और पत्नी पर गोली चला दी। गोली लगते ही महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डोरंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। घटना के कारणों, प्रयुक्त हथियार और आरोपी की भूमिका को लेकर पूछताछ जारी है, वहीं आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More