हजारीबाग में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और स्कूटी जब्त

News Saga Desk

हजारीबाग: जिले के बरकट्ठा थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए कपका गांव से एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 6 फरवरी को पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर गठित टीम द्वारा की गई। अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत कुमार कर रहे थे, जिसमें थाना प्रभारी पंकज सिंदुरिया, एसआई उपेंद्र कुमार सिन्हा और पुलिस बल शामिल था।

पुलिस के अनुसार, कपका गांव स्थित अहरवा तालाब के पास संदिग्ध गतिविधि के दौरान एक युवक पुलिस को देखते ही अपनी स्कूटी छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान युवक के पास से 7.75 ग्राम ब्राउन शुगर और एक इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन बरामद की गई। गिरफ्तार युवक की पहचान कपका गांव निवासी छोटी कुमार (22) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह इचाक से ब्राउन शुगर खरीदकर कपका, बरकट्ठा और आसपास के क्षेत्रों में इसकी बिक्री करता था।

पुलिस ने आरोपी के पास से बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की याकूजा कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटी और एक वनप्लस मोबाइल फोन भी जब्त किया है। इस संबंध में बरकट्ठा थाना में कांड संख्या 24/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21बी, 22बी और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मेडिकल जांच के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए हजारीबाग जेल भेज दिया गया।

Read More News

रांची में आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने की तैयारी, 2000 क्षमता का शेल्टर होम और अस्पताल बनेगा

रांची: शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को देखते हुए रांची नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। निगम...

Read More