लोहरदगा लायंस ने जीता बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 खिताब, समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

News Saga Desk

लोहरदगा के बीएस कॉलेज मैदान, में आयोजित बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का समापन समारोह शुक्रवार को भव्य तरीके से संपन्न हुआ। समापन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। फाइनल मुकाबले में लोहरदगा लायंस ने पलामू जगलर्स को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। मुख्यमंत्री ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड खेल के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है और यहां के युवाओं में खेल के प्रति गहरा जुनून है। उन्होंने कहा कि राज्य के खिलाड़ी देश और दुनिया में झारखंड का नाम रोशन कर रहे हैं। विश्व क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हॉकी सहित कई खेलों में झारखंड के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर दबदबा है, जो राज्य के लिए गर्व की बात है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि क्रिकेट और हॉकी के साथ-साथ तीरंदाजी, फुटबॉल, लॉन बॉल सहित अन्य खेलों में भी खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिले। इसके लिए बेहतर खेल नीति बनाकर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह से राज्य में खेल विकास की संभावनाओं और सरकारी प्रयासों पर विस्तृत चर्चा भी की।

उन्होंने कहा कि झारखंड अब केवल खनिज संपदा के लिए ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों की उपलब्धियों के लिए भी जाना जाएगा। राज्य सरकार इस दिशा में दीर्घकालिक योजना के तहत कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बीएस कॉलेज मैदान के विकास में राज्य सरकार के साथ-साथ पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह मैदान एक प्रमुख खेल केंद्र के रूप में विकसित होगा।

मुख्यमंत्री ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों के उत्साह की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक रामचंद्र सिंह, भूषण बाड़ा, नमन विक्सल कोंगाड़ी, राजेश कच्छप, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

असम के डिब्रूगढ़ में PM मोदी का अलग अंदाज, महिलाओं संग संवाद कर तोड़ी चाय की पत्तियां

डिब्रूगढ़ (असम): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह असम के डिब्रूगढ़ स्थित मनोहारी चाय बागान...

April 1, 2026

Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More