News Saga Desk
लखनऊ: भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा के विवाह उपरांत 17 मार्च को लखनऊ में आयोजित भव्य रिसेप्शन समारोह में खेल और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस आयोजन में 900 से अधिक मेहमानों ने शिरकत की, जिससे यह शाम खास बन गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया आशीर्वाद
समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। उन्होंने इस मौके की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा कर शुभकामनाएं भी दीं। वीवीआईपी मेहमानों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विंटेज कार में कुलदीप की शाही एंट्री
रिसेप्शन की सबसे खास झलक कुलदीप यादव की एंट्री रही। वह 1960 मॉडल की क्लासिक विंटेज कार में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जिसने पूरे आयोजन को शाही अंदाज दे दिया। मेहमानों का फूलों की बारिश के साथ स्वागत किया गया।
क्रिकेट सितारों की रही मौजूदगी
इस समारोह में टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत समेत कई क्रिकेट हस्तियां शामिल हुईं।
इसके अलावा शिखर धवन अपनी पत्नी सोफी शाइन के साथ पहुंचे। साथ ही यशस्वी जायसवाल और रवींद्र जडेजा भी अपनी पत्नियों के साथ इस जश्न का हिस्सा बने।
भव्य आयोजन, शानदार स्वागत और दिग्गजों की मौजूदगी ने इस रिसेप्शन को यादगार बना दिया।
No Comment! Be the first one.