मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी राज्यवासियों को सरहुल और ईद की शुभकामनाएं

News Saga Desk

प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड सहित देश के कई हिस्सों में सरहुल पर्व की शुरुआत उल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वसंत ऋतु के आगमन और साल वृक्षों पर नए फूलों के खिलने के साथ प्रकृति अपनी सुंदरता के चरम पर होती है। सरहुल पर्व जनजातीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा का प्रतीक है और यह हमें प्रकृति के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी का एहसास कराता है।

उन्होंने आगे कहा कि सरहुल सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि इंसान और प्रकृति के बीच गहरे रिश्ते का प्रतीक है। आदिवासी मान्यताओं के अनुसार इस दिन धरती और सूर्य के मिलन के रूप में प्रकृति की पूजा की जाती है, जो जीवन के मूल तत्वों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है। सीएम सोरेन ने आधुनिक दौर में बढ़ती पर्यावरणीय चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन के इस समय में सरहुल का महत्व और भी बढ़ जाता है। उन्होंने ‘जल, जंगल और जमीन’ की रक्षा को सतत और सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक बताया। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे इस पर्व के संदेश को आत्मसात करते हुए प्रकृति के संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

CM ने दी ईद की बधाई

सरहुल के साथ साथ मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को ईद की भी बधाई दी उन्होंने कहा कि यह त्योहार प्रेम, भाईचारे, दया और आपसी सद्भाव का संदेश देता है। रमज़ान के महीने में किए गए संयम, सेवा और इबादत हमें समाज में करुणा और एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। आप सभी खुशहाल रहें, यही दुआ करता हूं।

Read More News

रांची में राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता शुरू, 24 जिलों के करीब 1000 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में खेलो झारखंड के तहत दो दिवसीय राज्य स्तरीय...

SIR-2026 नोटिस की सुनवाई में अलग-अलग कारणों के लिए अलग दस्तावेज जरूरी नहीं, 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर मेगा हेल्पडेस्क

झारखंड में SIR-2026 की सुनवाई को लेकर CEO के. रवि कुमार ने निर्देश दिए। 10 अक्टूबर को सभी मतदान...

Read More