चैत्र पूर्णिमा 2026: जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन का धार्मिक महत्व

News Saga Desk

चैत्र पूर्णिमा हिंदू नववर्ष की पहली पूर्णिमा मानी जाती है, जिसका विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, चंद्रदेव और हनुमान जी की पूजा की जाती है। पूजा-अर्चना, मंत्रोच्चारण, दान-पुण्य और पवित्र नदियों में स्नान का इस दिन विशेष महत्व बताया गया है।

शास्त्रों के अनुसार, पूर्णिमा की रात चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से पूर्ण होता है। मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने से मानसिक शांति, उत्तम स्वास्थ्य और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

चैत्र पूर्णिमा 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त

साल 2026 में पूर्णिमा तिथि दो दिनों में पड़ रही है,

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ- 1 अप्रैल 2026, सुबह 07:06 बजे

पूर्णिमा तिथि समाप्त- 2 अप्रैल 2026, सुबह 07:41 बजे

व्रत और चंद्र पूजन- 1 अप्रैल को किया जाएगा, क्योंकि शास्त्रों के अनुसार जिस दिन शाम और रात में पूर्णिमा तिथि होती है, उसी दिन व्रत और चंद्र पूजा करना श्रेष्ठ माना जाता है।

स्नान, दान और हनुमान जयंती- उदयातिथि के अनुसार 2 अप्रैल को स्नान-दान और हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाएगा।

चंद्र अर्घ्य देने की विधि

चैत्र पूर्णिमा के दिन शाम को चंद्रोदय के समय एक चांदी या तांबे के पात्र में जल लें। उसमें कच्चा दूध, अक्षत (चावल), सफेद फूल और थोड़ी चीनी मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इसके बाद चंद्रमा को देखते हुए “ॐ सोमाय नमः” मंत्र का जाप करते हुए अर्घ्य अर्पित करें। अंत में हाथ जोड़कर सुख-समृद्धि की कामना करें।

चंद्रदेव के प्रमुख मंत्र

ॐ केतवे नमः
ॐ स्थूलशिरसे नमः
ॐ शिरोमात्राय नमः
ॐ ध्वजाकृतये नमः
ॐ नवग्रहयुताय नमः
ॐ सिंहिकासुरीगर्भसंभवाय नमः
ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नमः
ॐ क्लीं सोम मंत्राय नमः
ॐ नमः शशांकशेखराय
ॐ शम् शम शमाय नमः

चैत्र पूर्णिमा के नियम और सावधानियां

सात्विक भोजन करें- लहसुन, प्याज और मांस-मदिरा का सेवन न करें।

क्रोध से बचें- मन को शांत रखें और विवादों से दूर रहें।

दान का महत्व- चावल, चीनी, सफेद वस्त्र और दूध का दान शुभ माना जाता है।

सत्यनारायण कथा- इस दिन भगवान विष्णु की सत्यनारायण कथा सुनना या पढ़ना अत्यंत फलदायी होता है।

चैत्र पूर्णिमा का पर्व आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है, जो जीवन में शांति और समृद्धि लाने का संदेश देता है।

Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More