News Saga Desk
CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 18.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 210 रन बनाकर मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 5 विकेट पर 209 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया था।
कप्तान श्रेयस अय्यर की नाबाद पारी
पंजाब की जीत में कप्तान श्रेयस अय्यर की भूमिका अहम रही। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 3 छक्के और 2 चौकों की मदद से नाबाद 50 रन बनाए। उनके साथ कूपर कॉनॉली ने 36 रनों की और प्रभसिमरन सिंह ने 43 रनों की पारी खेली।
प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन ने दी तूफानी शुरुआत
पंजाब की जीत की नींव ओपनिंग जोड़ी प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने रखी। दोनों ने केवल 4.2 ओवर में 61 रन की साझेदारी की। प्रियांश आर्य ने 11 गेंद में 39 रन और प्रभसिमरन ने 34 गेंद में 43 रन बनाए।
चेन्नई की ओर से शानदार प्रयास
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से शिवम दुबे और आयुष म्हात्रे ने विस्फोटक पारी खेली। दुबे ने 27 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाए, जिसमें 1 छक्का और 5 चौके शामिल थे। वहीं, आयुष म्हात्रे ने 43 गेंदों में 73 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 5 छक्के और 6 चौके शामिल थे। हालांकि, उनकी शानदार पारियों के बावजूद चेन्नई को जीत नहीं दिला पाई।
No Comment! Be the first one.