पूर्व मंत्री आलमगीर आलम पर टेंडर घोटाले की सुनवाई पूरी, झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

News Saga Desk

रांची: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम पर चल रहे टेंडर कमीशन मामले की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में पूरी हो गई है, बता दें कि कोर्ट ने फिलहाल अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। मामले में आलमगीर आलम ने पीएमएलए कोर्ट द्वारा खारिज की गई डिस्चार्ज पिटीशन और उनके खिलाफ आरोप गठित करने के फैसले को चुनौती दी थी। सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से अधिवक्ता जोहेब हुसैन, एके दास और सौरव कुमार ने अपना पक्ष रखा।

ईडी की जांच और गिरफ्तारी

ईडी ने टेंडर घोटाले की जांच के दौरान पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, उनके OSD संजीव लाल और नौकर जहांगीर आलम के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। 6 मई 2024 को ईडी ने कई इंजीनियरों, ठेकेदारों, कांट्रैक्टरों और संबंधित अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी।

छापेमारी में संजीव लाल के सहायक जहांगीर आलम के आवास से लगभग 32.2 करोड़ रुपये, संजीव लाल के आवास से 10.5 लाख रुपये, और उनके सचिवालय स्थित कार्यालय से 2.3 लाख रुपये बरामद हुए थे। इतनी बड़ी रकम की बरामदगी के बाद आलमगीर आलम ईडी के रडार पर आ गए थे, दो दिनों की पूछताछ के बाद 15 मई 2024 को ईडी ने आलमगीर आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Read More News

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम पर टेंडर घोटाले की सुनवाई पूरी, झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

रांची: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम पर चल रहे टेंडर कमीशन मामले की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में पूरी हो गई...

रांची में बेटे ने जुआ विवाद में की पिता की बेरहमी से ह’त्या, कुदाल से वार कर उतारा मौ’त के घाट

रांची: राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के हाराटांड़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई...

बरियातू ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा: रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई 12 घंटे के भीतर तीन बदमाश धर दबोचे

रांची: राजधानी के बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहर सिंह रोड स्थित प्रीति ज्वेलर्स में हुए लूटकांड...

झारखंड इस्पात प्लांट हादसा: श्रम मंत्री ने फर्नेस ब्लास्ट पर प्रबंधन को ठहराया जिम्मेदार, दिए जांच के निर्देश

रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित झारखंड इस्पात प्लांट में हुए हादसे को लेकर राज्य के श्रम मंत्री संजय यादव...

Read More