झारखंड में आज तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

News Saga Desk

झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है, बता दें की राज्य के कई जिलों में कल बारिश हुई और मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों में तेज हवाओं, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई है। इसके मद्देनजर कई जिलों में 8 अप्रैल यानि आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले

गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि के साथ गरज और वज्रपात हो सकती है। इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ हवाओं की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

9 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 9 अप्रैल को गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं गरज और वज्रपात के साथ आंधी चलने की संभावना है। हवा की अधिकतम गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी है। ओलावृष्टि के दौरान पेड़-पौधों, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान होने की आशंका रहती है। इसके अलावा खुले स्थानों पर मौजूद लोग और मवेशी भी ओलों से घायल हो सकते हैं।

  • ओलावृष्टि और आंधी के समय खुद और जानवरों को सुरक्षित स्थान पर रखें।
  • घर के अंदर रहना सबसे सुरक्षित उपाय है, खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें।
  • ट्रैवल करने से बचें।
  • बाहर होने की स्थिति में पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें, सुरक्षित आश्रय लें।
  • आंधी-तूफान और बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए सावधानी बरतें।

Read More News

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया पुरस्कार

झारखंड आंदोलन के जननायक और झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान से नवाजा गया। नई...

संथाल परगना दौरे पर राज्य निर्वाचन पदाधिकारी, मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता पर दिया जोर

राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार दो दिवसीय संथाल परगना दौरे पर हैं। दौरे की शुरुआत उन्होंने...

पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा...

Read More