News Saga Desk
रांची: कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शनिवार को Hemant Soren से “श्री शिवाला सेवा समिति” के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 05 मई 2026 से 11 मई 2026 तक सुकुरहुटू गौशाला फुटबॉल मैदान, रांची में आयोजित होने वाली “श्री शिव महापुराण कथा” में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया।
प्रतिनिधिमंडल में रमेश सिंह, रितेश कुमार, रवि राज, राहुल कुमार और सनद कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे। मुलाकात के दौरान धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को लेकर भी चर्चा हुई।
“श्री शिव महापुराण कथा” का आयोजन रांची में श्रद्धालुओं के बीच आध्यात्मिक और धार्मिक वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
No Comment! Be the first one.