बाजार में शुरुआती बढ़त के बाद उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,350 के पार

Newssaga Desk

नई दिल्ली। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 100 अंकों से अधिक की बढ़त दिखी और निफ्टी 24,350 के पार चला गया। हालांकि, उसके बाद बिकवाली के दबाव से शेयर बाजार में नरमी नजर आने लगी। शुरुआती कारोबार में ट्रेंट और एसबीआई के शेयर शीर्ष लाभ में रहे।

फिलहाल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 55.95 अंक यानी 0.072 फीसदी की उछाल के साथ 78,014.48 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 35.60 यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 24,366.55 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है।

ऑटो और मेटल सेक्टक मार्केट को ऊपर लाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक और रियल्टी सेक्टर मार्केट पर दबाव बनाने की कोशिश में है। आज के कारोबार में आईटी, ऑटो और मीडिया के शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले बुधवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 941 अंक की तेजी के साथ 77,959 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 298 अंक की तेजी रही, जो 24,331 के स्तर पर बंद हुआ था।

निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

समस्तीपुर में प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने से नाराज मां ने अपनी 4 साल की...

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

Read More