मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भारतीय डेफ क्रिकेट टीम को किया सम्मानित

News Saga Desk

रांची: मुख्यमंत्री Hemant Soren ने भारतीय डेफ (बधिर) क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड डेफ क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल और भारतीय डेफ क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने धनबाद के टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में आयोजित डेफ क्रिकेट टूर्नामेंट/सीरीज़ के फाइनल मुकाबले में नेपाल को हराकर खिताब जीतने पर भारतीय टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह जीत पूरे देश और विशेष रूप से झारखंड के लिए गर्व की बात है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय डेफ क्रिकेट टीम में झारखंड के खिलाड़ियों की भागीदारी राज्य की खेल प्रतिभा, समर्पण और क्षमता को दर्शाती है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर झारखंड डेफ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रंजीत कुमार, टीम के कप्तान सोनू सिंह, खिलाड़ी रुस्तम हुसैन, शोएब अख्तर, दीपक कुमार तथा अनुवादक रीमा साहु मौजूद रहे।

Read More News

Read More