दिल्ली में खराब मौसम का असर, आठ विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट

NEWS SAGA DESK

लखनऊ :- दिल्ली में खराब मौसम और प्रतिकूल उड़ान परिस्थितियों के कारण विभिन्न शहरों से दिल्ली जाने वाले आठ विमानों को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (अमौसी एयरपोर्ट) पर डायवर्ट किया गया। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा और मौसम सामान्य होने के बाद सभी विमानों को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।

एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, आंध्र प्रदेश से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की उड़ान एआई-2904 को रात 12 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया। मौसम में सुधार होने के बाद यह विमान रात 1:42 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ। विमान में 156 यात्री सवार थे।

अहमदाबाद से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान 6ई-932 को रात 12:18 बजे लखनऊ डायवर्ट किया गया। मौसम अनुकूल होने पर विमान रात 1:52 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इसमें 230 यात्री सवार थे।

पटना से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स-1029 रात 12:32 बजे लखनऊ पहुंची। बाद में इसे रात 2:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना किया गया। विमान में 147 यात्री सवार थे।

उड़ीसा से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की उड़ान एआई-1847 रात 12:59 बजे लखनऊ उतरी। मौसम सुधरने के बाद यह विमान रात 2:26 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इसमें 166 यात्री यात्रा कर रहे थे।

मंगलुरु से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान 6ई-6457 रात 1:06 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची और रात 2:32 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई।

कजाकिस्तान से दिल्ली जा रही एयर अस्ताना की उड़ान केसी-963 को रात 1:12 बजे लखनऊ डायवर्ट किया गया। मौसम सामान्य होने पर विमान रात 2:52 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

नासिक से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान 6ई-6636 रात 1:20 बजे लखनऊ पहुंची। मौसम में सुधार के बाद इसे रात 3:20 बजे दिल्ली भेजा गया। इस विमान में 197 यात्री सवार थे।

इसके अलावा, पटना से दिल्ली जा रही स्पाइसजेट की उड़ान एसजी-2478 को रात 1:37 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया। बाद में मौसम अनुकूल होने पर विमान को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। इस विमान में 84 यात्री सवार थे।

एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, दिल्ली में मौसम सामान्य होने के बाद सभी उड़ानों का संचालन सुचारु रूप से पुनः शुरू कर दिया गया। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए एयरपोर्ट पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।

Read More News

BRICS सम्मेलन को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, देवघर पहुंची गुजरात पुलिस; संदिग्ध युवक हिरासत में

BRICS सम्मेलन और गांधीनगर सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में गुजरात पुलिस देवघर पहुंची।...

Read More