NEWS SAGA DESK
जमशेदपुर :- सोनारी थाना क्षेत्र के मदबुद मोहल्ला में शनिवार सुबह एक 66 वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मदबुद मोहल्ला निवासी बाबू लाल शनिवार सुबह रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर गए थे। सुबह करीब आठ बजे घर लौटने के बाद उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कमरे से कोई गतिविधि नहीं होने पर परिजनों को संदेह हुआ। जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो बाबू लाल फंदे से लटके मिले। इसके बाद परिजनों ने तत्काल सोनारी थाना पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार, बाबू लाल लंबे समय से बीमार चल रहे थे और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण मानसिक तनाव में थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया।
मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
No Comment! Be the first one.