भर्ती परीक्षा में बवाल: अभ्यर्थियों का हंगामा, पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई

News Saga Desk

पटना। पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर बिहार पुलिस मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों ने जमकर बवाल कर दिया। हालात को काबू करने के लिए पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज किया गया और आँसू गैस के गोले छोड़े गए।

बताया जा रहा है कि अभ्यर्थी ट्रेन के विलंब होने की सूचना से नाराज अभ्यर्थियों ने पहले स्टेशन परिसर में प्रदर्शन किया और बाद में रेलवे ट्रैक पर उतरकर रेल परिचालन ठप कर दिया। कुछ ही समय में स्थिति नियंत्रण के बाहर हो गई है और स्टेशन परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

छात्रों के हंगामे की सूचना मिलते ही रेल आईजी जितेंद्र राणा समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाने का प्रयास किया गया। हालांकि इसके बावजूद भी प्रदर्शनकारी छात्र मानने को तैयार नहीं हुए और छात्रों और पुलिस के बीच तीखी झड़प शुरू हो गई।

पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ी। स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी का वातावरण रहा। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े, उसके बाद हालात काबू में किया जा सका।

छात्रों के द्वारा किए गए पथराव में रेल आईजी जितेंद्र राणा घायल हो गए। साथ ही कई पुलिसकर्मी भी घायल हैं। घटना की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि हंगामा करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। ट्रेन का परिचालन सामान्य हो गया है। भर्ती परीक्षा को लेकर सभी स्टेशनों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बल की तैनाती की जाएगी।

Read More News

BRICS सम्मेलन को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, देवघर पहुंची गुजरात पुलिस; संदिग्ध युवक हिरासत में

BRICS सम्मेलन और गांधीनगर सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में गुजरात पुलिस देवघर पहुंची।...

Read More