12 साल पुरे होने पर मोदी के नाम से मजार पर चादरपोशी देश की सुख-समृद्धि की दुआएं

News Saga Desk

पूर्वी सिंहभूम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रविवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित प्रसिद्ध चुना शाह बाबा मजार पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने चादरपोशी कर देश की खुशहाली, अमन-चैन और विकास के लिए विशेष दुआ मांगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने मजार पहुंचकर देश की एकता, अखंडता और समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में भी भारत विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और सभी वर्गों के लोगों को समान अवसर प्राप्त होंगे। मजार पर चादरपोशी के बाद सामूहिक रूप से देश में शांति, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की दुआ की गई।

इस मौके पर समुदाय के वरिष्ठ सदस्य अनवर खान ने कहा कि भारत की ताकत उसकी विविधता और एकता में निहित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है और विश्व स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा मजबूत हुई है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे को बनाए रखने और देशहित में मिल-जुलकर कार्य करने का आह्वान किया।

जुम्मन खान ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र की प्रगति तभी संभव है जब सभी धर्मों और समुदायों के लोग एक-दूसरे के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना रखें। उन्होंने कहा कि देश की उन्नति और नागरिकों की खुशहाली के लिए सकारात्मक सोच और सामाजिक एकता आवश्यक है।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य लोगों ने भी देश की तरक्की, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, किसानों की समृद्धि और समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण के लिए प्रार्थना की। सभी ने भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराया।

इस अवसर पर अनवर खान, जुम्मन खान, अवतार सिंह, शाहिद, सरताज समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन देश की शांति, समृद्धि और नागरिकों के कल्याण की सामूहिक दुआ के साथ हुआ।

Read More News

BRICS सम्मेलन को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, देवघर पहुंची गुजरात पुलिस; संदिग्ध युवक हिरासत में

BRICS सम्मेलन और गांधीनगर सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में गुजरात पुलिस देवघर पहुंची।...

Read More