सुरभि ज्योति और सुमित सूरी के घर गूंजी किलकारी, बेटी का हुआ जन्म

News saga Desk

टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री सुरभि ज्योति और सुमित सूरी उनके पति के घर खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों पहली बार माता-पिता बने हैं और उनके घर एक प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ है। इस खुशखबरी को लेकर उनके प्रशंसकों और मनोरंजन जगत के सितारों में उत्साह का माहौल है।

सुरभि और सुमित ने 14 जून को सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर अपनी बेटी के जन्म की जानकारी दी। उन्होंने एक खूबसूरत पोस्टर के जरिए बताया कि उनकी बेटी का जन्म 13 जून 2026 को हुआ है। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा कि उनकी बेटी आ चुकी है और उनका दिल प्यार व कृतज्ञता से भर गया है। इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया।

कपल की इस खुशखबरी पर टीवी जगत के कई कलाकारों और दोस्तों ने शुभकामनाएं दीं। फैंस भी लगातार उन्हें बधाई संदेश भेज रहे हैं और नवजात बच्ची के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

गौरतलब है कि सुरभि ज्योति और सुमित सूरी ने अक्टूबर 2024 में उत्तराखंड में पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की थी। फरवरी 2026 में दोनों ने अपने पहले बच्चे के आने की खुशखबरी साझा की थी। तब से प्रशंसक इस खास पल का इंतजार कर रहे थे। अब बेटी के जन्म के साथ उनके जीवन का एक नया और खूबसूरत अध्याय शुरू हो गया है।

सुरभि ज्योति को ‘कुबूल है’ और ‘नागिन 3’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों से खास पहचान मिली है। वहीं, सुमित सूरी भी फिल्म और वेब सीरीज की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं। माता-पिता बनने के बाद दोनों के परिवार में खुशी का माहौल है और उनके प्रशंसक इस नई शुरुआत के लिए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Read More News

BRICS सम्मेलन को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, देवघर पहुंची गुजरात पुलिस; संदिग्ध युवक हिरासत में

BRICS सम्मेलन और गांधीनगर सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में गुजरात पुलिस देवघर पहुंची।...

Read More