मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर खरीफ महाभियान-2026 का किया शुभारंभ

News Saga Desk

पटना: बिहार सरकार ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, सरकारी योजनाओं और वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास 01 अणे मार्ग से किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर इस राज्यव्यापी अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर खरीफ मौसम से संबंधित दो विशेष कृषि ज्ञान वाहनों सहित राज्य के सभी जिलों के लिए तैयार किसान जागरूकता वाहनों को रवाना किया गया।

खरीफ महाभियान के तहत जागरूकता वाहन राज्य के विभिन्न जिलों, प्रखंडों और पंचायतों में पहुंचकर किसानों को धान, मक्का, दलहन एवं तिलहन फसलों की उन्नत खेती, प्राकृतिक कृषि, जल संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन तथा कृषि यंत्रीकरण से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध कराएंगे। अभियान के दौरान किसान चौपाल, प्रशिक्षण शिविर और तकनीकी कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाएगा, ताकि किसानों को नवीन कृषि तकनीकों से सीधे जोड़ा जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते मौसम और कृषि चुनौतियों के बीच वैज्ञानिक पद्धति से खेती करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे किसानों तक योजनाओं की जानकारी प्रभावी ढंग से पहुंचाएं और उन्हें सरकारी सुविधाओं का पूरा लाभ दिलाएं। इस महाभियान के माध्यम से किसानों को अनुदानित बीज, फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और विभिन्न कृषि योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा।

सरकार का लक्ष्य है कि कृषि उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ खेती की लागत कम की जाए और किसानों की आमदनी में वृद्धि सुनिश्चित हो। राज्यभर में चलने वाला यह अभियान खरीफ सीजन की तैयारियों को मजबूती देगा तथा कृषि क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। कृषि विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में किसानों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Read More News

BRICS सम्मेलन को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, देवघर पहुंची गुजरात पुलिस; संदिग्ध युवक हिरासत में

BRICS सम्मेलन और गांधीनगर सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में गुजरात पुलिस देवघर पहुंची।...

Read More