सिवान को 415 करोड़ रुपये की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पपौर में सहयोग शिविर से कई योजनाओं का शुभारंभ

News Saga Desk

सीवान:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार 16 जून को सिवान जिले के पचरुखी प्रखंड अंतर्गत पपौर पंचायत पहुंचेंगे। यहां वे सात निश्चय योजना-3 के तहत आयोजित ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ सहयोग शिविर में भाग लेंगे तथा जिले को 415.18 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से आयोजित सहयोग शिविर में शामिल होंगे। इस दौरान वे जिले की कुल 44 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान सहयोग शिविर में आम नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान भी किया जाएगा। सरकार की मंशा है कि जनता को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का निपटारा पंचायत स्तर पर ही हो सके। राज्य सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्थानीय लोगों में मुख्यमंत्री के दौरे और विकास योजनाओं की घोषणा को लेकर उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि इन परियोजनाओं से सिवान के विकास को नई गति मिलेगी और क्षेत्र में रोजगार व बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा।

Read More News

BRICS सम्मेलन को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, देवघर पहुंची गुजरात पुलिस; संदिग्ध युवक हिरासत में

BRICS सम्मेलन और गांधीनगर सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में गुजरात पुलिस देवघर पहुंची।...

Read More