टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या, मनोरंजन जगत में शोक की लहर

 News Saga Desk

मुंबई :टेलीविजन जगत की जानी मानी अभिनेत्री संचिता उगले अपने घर में मृत पाई गईं हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या की है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है। घटना के बाद मनोरंजन जगत और उनके प्रशंसकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।

संचिता उगले टीवी के कई चर्चित धारावाहिकों जैसे ‘कुमकुम भाग्य’, ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’ और ‘साजन घर’ में काम किया था। उन्होंने फिल्मों में भी काम किया और हाल ही में विक्की कौशल अभिनीत फिल्म ‘छावा’ में ‘ताराबाई’ के किरदार में दिखाई दी थीं।

निधन से कुछ घंटे पहले ही संचिता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह सामान्य और खुश नजर आ रही थीं। उनके अचानक इस कदम से प्रशंसकों और सहकर्मियों को गहरा सदमा पहुंचा है। सोशल मीडिया पर हजारों लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और अभी तक आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। संचिता उगले के असमय निधन ने एक बार फिर मनोरंजन जगत में कलाकारों पर पड़ने वाले मानसिक और पेशेवर दबावों को लेकर चर्चा छेड़ दी है। उनके निधन से टीवी उद्योग ने एक प्रतिभाशाली कलाकार को खो दिया है।

Read More News

BRICS सम्मेलन को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, देवघर पहुंची गुजरात पुलिस; संदिग्ध युवक हिरासत में

BRICS सम्मेलन और गांधीनगर सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में गुजरात पुलिस देवघर पहुंची।...

Read More