भुगतान नहीं मिलने पर नगर निगम पहुंचे सफाईकर्मी, किया प्रदर्शन

NEWS SAGA DESK

भागलपुर :- नाला उड़ाही और सफाई कार्य पूरा करने के बावजूद कई महीनों से भुगतान नहीं मिलने से नाराज सफाईकर्मियों ने बुधवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। बकाया राशि के भुगतान की मांग को लेकर कर्मियों ने निगम परिसर में नारेबाजी भी की।

प्रदर्शन कर रहे सफाईकर्मियों ने बताया कि प्री-मानसून तैयारी के तहत विभिन्न क्षेत्रों में नालों की सफाई और उड़ाही का कार्य उनसे कराया गया था। काम पूरा हुए कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उन्हें मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। उनका आरोप है कि पिछले तीन महीनों से लगातार भुगतान का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन राशि जारी नहीं की गई।

सफाईकर्मियों का कहना था कि नगर आयुक्त से मुलाकात नहीं होने के कारण उनमें और अधिक नाराजगी बढ़ गई। इसके बाद वे नगर निगम के मुख्य प्रवेश द्वार पर बैठ गए और निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

कुछ समय तक निगम परिसर में विरोध प्रदर्शन चलता रहा। सफाईकर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो वे आगे और बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

स्थिति को देखते हुए नगर निगम के अधिकारियों और कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। अधिकारियों ने उनकी समस्याएं सुनने के बाद बकाया भुगतान की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने का आश्वासन दिया।

आश्वासन मिलने के बाद सफाईकर्मी शांत हुए और प्रदर्शन समाप्त कर अपने-अपने घर लौट गए।

Read More News

BRICS सम्मेलन को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, देवघर पहुंची गुजरात पुलिस; संदिग्ध युवक हिरासत में

BRICS सम्मेलन और गांधीनगर सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में गुजरात पुलिस देवघर पहुंची।...

Read More