आईआईटी दिल्ली ने बढ़ाया भारत का मान, QS वर्ल्ड रैंकिंग में बड़ी छलांग

News Saga Desk

नई दिल्ली:भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (आईआईटी) ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में शानदार प्रदर्शन करते हुए वैश्विक स्तर पर 118वां स्थान हासिल किया है। पिछले वर्ष की 123वीं रैंकिंग की तुलना में संस्थान ने इस बार सुधार दर्ज किया है। इसके साथ ही आईआईटी दिल्ली लगातार देश का सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थान बना हुआ है।

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 के अनुसार, आईआईटी दिल्ली ने भारतीय संस्थानों द्वारा अब तक प्राप्त सर्वोच्च वैश्विक रैंकिंग की बराबरी भी कर ली है। संस्थान की रैंकिंग में सुधार के पीछे कई प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों में उल्लेखनीय प्रगति रही है

आईआईटी दिल्ली की यह उपलब्धि भारत को वैश्विक शिक्षा मानचित्र पर और मजबूत बनाएगी। साथ ही यह देश के अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में लगातार हो रहे निवेश तथा नवाचार के कारण भारतीय संस्थानों की अंतरराष्ट्रीय पहचान लगातार बढ़ रही है। आईआईटी दिल्ली की यह सफलता भारत की उच्च शिक्षा व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है।

पिछले चार वर्षों में आईआईटी दिल्ली ने अपनी वैश्विक रैंकिंग में 79 स्थानों का सुधार किया है। वर्ष 2024 में संस्थान 197वें स्थान पर था, जो अब बढ़कर 118वें स्थान पर पहुंच गया है। उल्लेखनीय है कि मार्च 2026 में जारी क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग बाय सब्जेक्ट में आईआईटी दिल्ली के कई इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी विषयों ने विश्व के शीर्ष 50 विषयों में स्थान बनाया था। इनमें इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, केमिकल इंजीनियरिंग और सिविल इंजीनियरिंग शामिल हैं। इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी श्रेणी में आईआईटी दिल्ली ने वैश्विक स्तर पर 36वां स्थान प्राप्त कर देश में अपनी अग्रणी स्थिति बरकरार रखी थी।

Read More News

BRICS सम्मेलन को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, देवघर पहुंची गुजरात पुलिस; संदिग्ध युवक हिरासत में

BRICS सम्मेलन और गांधीनगर सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में गुजरात पुलिस देवघर पहुंची।...

Read More