छपरा विधायक छोटी कुमारी ने रेल मंत्री से की कई महत्वपूर्ण मांगें

NEWS SAGA DESK

सारण :- छपरा–दिल्ली नई रेल सेवा के शुभारंभ अवसर पर छपरा विधायक छोटी कुमारी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक मांग-पत्र सौंपकर क्षेत्र की रेल एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं।

विधायक ने छपरा से पटना पाटलिपुत्र के बीच कार्यालय समय में यात्रियों की सुविधा के लिए एक जोड़ी नियमित ट्रेन चलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि छपरा प्रमंडलीय मुख्यालय होने के कारण छपरा, सिवान और गोपालगंज के लाखों लोग प्रतिदिन पटना आते-जाते हैं, जिन्हें बेहतर रेल सुविधा की आवश्यकता है।

मांग-पत्र में सोनपुर–छपरा–हरिद्वार सीधी रेल सेवा शुरू करने, छपरा–बेंगलुरु ट्रेन का पुनः परिचालन शुरू करने तथा छपरा जंक्शन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल कर आधुनिक दो-तल्ला प्रतीक्षालय निर्माण की मांग भी की गई।

इसके अतिरिक्त विधायक ने छपरा ग्रामीण स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव बहाल करने, छपरा कचहरी स्टेशन को टर्मिनल स्टेशन के रूप में विकसित करने तथा श्यामचक आरओबी एक्सटेंशन के निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने सारण अकादमी, जगदम कॉलेज और गरखा ढाला के समीप अंडरपास अथवा फ्लाईओवर निर्माण की मांग भी उठाई। साथ ही ब्रह्मपुर ढाला पर लगने वाले जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।

Read More News

वाराणसी में राहुल गांधी के जन्मदिन पर अनोखा आयोजन, परशुराम स्वरूप वाले पोस्टर का किया दुग्धाभिषेक

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश के...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की हार, प्रदेश प्रभारी के राजू ने राजद और माले पर लगाया धोखे का आरोप

झारखंड में हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव...

आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले का आरोपी पुलिस हिरासत से भागा, मांडर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय पर पेट्रोल बम...

Read More