News Saga Desk
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस संकल्प का मसौदा प्रस्तुत किया गया। मसौदे को व्यापक समर्थन मिला जिसके अंतर्गत 177 देश इस मसौदे के प्रस्तावक बने जो संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतिहास में अभी तक हुए किसी भी संकल्प में सर्वाधिक प्रस्तावकों की संख्या है। संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों द्वारा 21 जून को ‘आंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। भारत के इस प्रस्ताव को 90 दिनों के अन्दर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया, जो किसी प्रस्तावित दिवस को संयुक्त राष्ट्र संघ में पारित करने के लिए सबसे कम समय है।
21 जून का दिन विश्व इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज है। इसी दिन पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग, जो भारत की प्राचीन सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का हिस्सा है, आज वैश्विक स्वास्थ्य आंदोलन का रूप ले चुका है। इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 11 दिसंबर 2014 को पारित प्रस्ताव के बाद हुई थी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे रिकॉर्ड 177 देशों का समर्थन प्राप्त हुआ।
आज योग केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जापान, ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया के लगभग सभी देशों में लोग योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना चुके हैं। योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक संतुलन, तनाव मुक्ति और आत्मिक शांति का भी माध्यम माना जाता है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग के प्रति जागरूक करना है। हर वर्ष 21 जून को विभिन्न थीम के साथ योग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस प्रकार 21 जून न केवल भारत की सांस्कृतिक धरोहर के वैश्विक सम्मान का प्रतीक है, बल्कि विश्व समुदाय को स्वास्थ्य और संतुलित जीवन का संदेश देने वाला एक ऐतिहासिक दिन भी है।
1987 – विनीता सोरेन – माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय आदिवासी युवती हैं।
1967 – यिंगलक शिनावात्रा – थाईलैण्ड की प्रथम महिला प्रधानमंत्री।
1960 – एस. पी. सिंह बघेल – आगरा से भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
1933 – मुद्राराक्षस – भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार थे।
1927 – बी. जी. वर्गीज – रेमन मैग्सेसे पुरस्कार सम्मनित एक वरिष्ठ पत्रकार।
1912 – विष्णु प्रभाकर – प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार
1826 – लॉर्ड डफ़रिन – लॉर्ड रिपन के बाद भारत का वायसराय बनकर आया था।
निधन
2020 – जीत सिंह नेगी – उत्तराखंड के पहले लोकगायक थे।
2020 – राजिंदर गोयल – भारतीय क्रिकेटर थे।
1970 – सुकर्णो – इण्डोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति थे।
1940 – केशव बलिराम हेडगेवार – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी।
No Comment! Be the first one.