डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

NEWS SAGA DESK

खूंटी :- भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के शहादत दिवस पर मुरहू प्रखंड के ग्राम कुंजला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुरहू मंडल अध्यक्ष विजय राम गंझू ने की। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के लिए उनके योगदान को स्मरण किया।

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका जीवन देशभक्ति, त्याग और राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में दानियाल भगत, दिलीप हीरो, सावन मुंडा, मंगराह मुंडा, बालमुकुंद सिंह, सिकंदर सिंह, विशुन तांती, जले महतो, लूरका महतो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More