देवघर पहुंचे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की करेंगे समीक्षा

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार दो दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंचे। संथाल परगना के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे।

News Saga Desk

देवघर: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) के. रवि कुमार मंगलवार को संथाल परगना प्रमंडल के दो दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंचे। देवघर एयरपोर्ट पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने उनका स्वागत किया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अपने दौरे के दौरान संथाल परगना प्रमंडल के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) कार्यक्रम की तैयारियों और प्रगति की भौतिक समीक्षा करेंगे। यह समीक्षा मंगलवार और बुधवार दोनों दिनों तक जारी रहेगी।

निर्वाचन विभाग के अनुसार, समीक्षा के दौरान मतदाता सूची अद्यतन कार्य, नए मतदाताओं के पंजीकरण, नाम विलोपन, संशोधन तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की जाएगी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का यह दौरा आगामी चुनावों को देखते हुए मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संथाल परगना के विभिन्न जिलों में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की जमीनी स्थिति का आकलन कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More