यूथ हॉकी एशियन चैंपियनशिप की तैयारी के लिए राष्ट्रीय कैंप में झारखंड के छह खिलाड़ियों का चयन

NEWS SAGA DESK

रांची :- अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर झारखंड के खेल जगत के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। हॉकी इंडिया ने ओमान में आयोजित होने वाली यूथ हॉकी 5 एशियन चैंपियनशिप 2026 की तैयारी के लिए भारतीय अंडर-18 पुरुष और महिला टीमों के राष्ट्रीय कोचिंग कैंप हेतु खिलाड़ियों की सूची जारी की है। इसमें झारखंड के छह खिलाड़ियों को जगह मिली है।

महिला वर्ग में झारखंड की पुष्पा माझी, संदीपा कुमारी, श्रुति कुमारी, नीलम टोपनो और खिली कुमारी का चयन किया गया है। इन खिलाड़ियों का चयन रांची में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। महिला टीम का राष्ट्रीय कोचिंग कैंप 5 से 18 जुलाई तक भोपाल स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगा। इसके बाद अंतिम टीम का चयन किया जाएगा, जो 20 से 25 जुलाई तक ओमान में होने वाली प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

पुरुष वर्ग में झारखंड के आशीष तानी पूर्ती को राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए चुना गया है। उनका चयन बिहार के राजगीर में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। पुरुष टीम का राष्ट्रीय कोचिंग कैंप 5 से 18 जुलाई तक पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा।

झारखंड से छह खिलाड़ियों का राष्ट्रीय कैंप के लिए चयन राज्य की समृद्ध हॉकी परंपरा और उभरती प्रतिभाओं का प्रमाण माना जा रहा है। विशेष रूप से महिला वर्ग में 15 चयनित खिलाड़ियों में से पांच का झारखंड से होना राज्य की मजबूत हॉकी संरचना को दर्शाता है।

हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर मिली यह उपलब्धि राज्य के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी राष्ट्रीय कैंप में बेहतर प्रदर्शन कर भारतीय टीम में स्थान बनाएंगे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व झारखंड का नाम रोशन करेंगे।

खेल विभाग और हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों ने भी सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में झारखंड के और अधिक खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More