अजय नदी से अवैध बालू उठाव पर कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त

NEWS SAGA DESK

जामताड़ा :- थाना क्षेत्र के अंतर्गत अजय नदी तट स्थित कटंकी श्मशान घाट के पास अवैध रूप से बालू लोड कर रहे एक ट्रैक्टर को खनन विभाग की टीम ने जब्त कर पुलिस के हवाले कर दिया। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की रोक के बावजूद क्षेत्र में जारी अवैध बालू उठाव के खिलाफ विभाग ने यह कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के अनुसार माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि कटंकी श्मशान घाट के समीप अजय नदी से अवैध रूप से बालू निकाला जा रहा है। सूचना के आधार पर उनके नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मौके पर छापेमारी की।

खनन विभाग की टीम को देखते ही ट्रैक्टर चालक और मालिक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। टीम ने बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जामताड़ा थाना को सौंप दिया।

खनन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसे रोकने के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

विभाग की लगातार कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप का माहौल है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read More News

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया पुरस्कार

झारखंड आंदोलन के जननायक और झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान से नवाजा गया। नई...

संथाल परगना दौरे पर राज्य निर्वाचन पदाधिकारी, मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता पर दिया जोर

राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार दो दिवसीय संथाल परगना दौरे पर हैं। दौरे की शुरुआत उन्होंने...

पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा...

Read More