NEWS SAGA DESK
नई दिल्ली :- वैश्विक बाजारों से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जोंस फ्यूचर्स आज सपाट स्तर के आसपास मामूली कमजोरी के साथ कारोबार करता दिखाई दे रहा है। यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिश्रित रुख देखने को मिल रहा है।
अमेरिकी बाजारों में पिछले सत्र के दौरान सेमीकंडक्टर कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख को लेकर बनी चिंताओं के कारण दबाव रहा। डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,665.49 अंक पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 सूचकांक 107.33 अंक यानी 1.44 प्रतिशत टूटकर 7,365.46 अंक पर आ गया। वहीं नैस्डैक 545.30 अंक यानी 2.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,621.30 अंक पर बंद हुआ। डाउ जोंस फ्यूचर्स आज 0.01 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 51,663.58 अंक पर कारोबार कर रहा है।
यूरोपीय बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए। एफटीएसई सूचकांक 0.09 प्रतिशत गिरकर 10,428.85 अंक पर बंद हुआ। सीएसी सूचकांक 0.71 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,340.71 अंक पर पहुंच गया। वहीं डीएएक्स सूचकांक 246.11 अंक यानी 0.99 प्रतिशत टूटकर 24,893.58 अंक पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के नौ प्रमुख बाजारों में से पांच में गिरावट और चार में बढ़त दर्ज की जा रही है। कोस्पी सूचकांक 92.81 अंक यानी 1.12 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,296.65 अंक पर कारोबार कर रहा है। हैंग सेंग सूचकांक 0.30 प्रतिशत बढ़कर 23,406 अंक पर पहुंच गया है। गिफ्ट निफ्टी 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,869.50 अंक और स्ट्रेट्स टाइम्स सूचकांक 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,216.41 अंक पर कारोबार कर रहा है।
दूसरी ओर, निक्केई सूचकांक 688.38 अंक यानी 0.99 प्रतिशत गिरकर 69,100 अंक पर आ गया है। शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,096.14 अंक पर कारोबार कर रहा है। ताइवान वेटेड सूचकांक में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है, जो 1,136.78 अंक यानी 2.47 प्रतिशत टूटकर 45,963.87 अंक पर पहुंच गया है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट सूचकांक 1.06 प्रतिशत गिरकर 6,037.56 अंक पर और सेट कंपोजिट सूचकांक 0.04 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 1,540.29 अंक पर कारोबार कर रहा है।
No Comment! Be the first one.