धनबाद पुलिस की बड़ी पहल, साइबर अपराध पर कसेगा शिकंजा

NEWS SAGA DESK

धनबाद में साइबर अपराध रोकने के लिए पुलिस ने 43 बैंकों के प्रबंधकों के साथ बैठक की। म्यूल अकाउंट और संदिग्ध लेनदेन की निगरानी के निर्देश दिए।

धनबाद : धनबाद में वित्तीय साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत बड़ी पहल शुरू की है। इसी क्रम में समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में ग्रामीण एसपी श्री एस. मोहम्मद याकूब की अध्यक्षता में सिंदरी अंचल के 43 सरकारी एवं निजी बैंकों के प्रबंधकों के साथ बैठक आयोजित की गई।

समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार

बैठक में म्यूल बैंक खातों की पहचान, संदिग्ध बड़े वित्तीय लेनदेन की तत्काल पुलिस को सूचना देने, नए बैंक खातों की नियमित निगरानी और आवश्यक होने पर उनका फिजिकल वेरिफिकेशन कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी से जुड़े संदिग्ध बैंक खातों पर भी विशेष नजर रखने को कहा गया।

इसे भी देखें:-राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट, सभी विधायक Radisson Blu में शिफ्ट

पुलिस ने बैंक अधिकारियों से साइबर अपराध से जुड़े संदिग्ध लेनदेन की जानकारी समय पर साझा करने और पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने की अपील की। अभियान का मुख्य उद्देश्य बैंकिंग प्रणाली के दुरुपयोग को रोकना और आम लोगों को वित्तीय साइबर अपराध से सुरक्षित रखना है।

Read More News

Read More