चांडिल होटल में कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या

NEWS SAGA DESK

चांडिल के टेंथ माइल स्टोन होटल में कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटनास्थल से 9 खोखे बरामद किए हैं।

चांडिल के टेंथ माइल स्टोन होटल परिसर में सोमवार दोपहर निखार सबलोक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी। कदमा निवासी होटल कारोबारी निखार सबलोक अपने दोस्तों के साथ व्यवसाय से जुड़ी बैठक के बाद होटल से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे दो अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से निखार गंभीर रूप से घायल हो गये। दोस्तों ने उन्हें तत्काल टीएमएच अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

निखार सबलोक की हत्या

घटना चांडिल थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब 3.30 बजे हुई। दिनदहाड़े होटल परिसर में हुई इस वारदात के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मीटिंग खत्म होते ही अपराधियों ने बरसाईं गोलियां

जानकारी के अनुसार, निखार सबलोक अपने कुछ दोस्तों के साथ टेंथ माइल स्टोन होटल में व्यवसाय से संबंधित बैठक कर रहे थे। मीटिंग खत्म होने के बाद वह होटल की सीढ़ियों से नीचे उतरकर अपनी गाड़ी की ओर बढ़ रहे थे।

इसी दौरान होटल परिसर में पहले से मौजूद दो अपराधियों ने अचानक उन पर फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने निखार को निशाना बनाकर कई गोलियां चलायीं। अचानक हुई गोलीबारी से होटल परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गयी।

निखार सबलोक की हत्या

बताया गया कि निखार को चार गोलियां लगीं। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गये।

दोस्तों ने तत्काल पहुंचाया टीएमएच

फायरिंग की आवाज सुनकर होटल के बाहर गाड़ी में इंतजार कर रहे निखार के दोस्त तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने गंभीर रूप से घायल निखार को उठाया और वाहन से जमशेदपुर स्थित टीएमएच अस्पताल लेकर गये।

अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत बेहद गंभीर थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद निखार को मृत घोषित कर दिया।

निखार सबलोक की हत्या की खबर फैलते ही उनके परिचितों और परिवार के लोगों में शोक का माहौल बन गया। वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

Read More News

Read More