नाबालिग की मांग में सिंदूर डालने वाला युवक को भेजा गया जेल

NEWS DESK SAGA

हजारीबाग। जिला के कटकमसांडी के ढौठवा में एक युवक ने स्कूल से आ रही नाबालिग की मांग में सिंदूर डाल दी। घटना की चर्चा पूरे कटकमसांडी क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी और सभी लोग तरह तरह की चर्चा करने लगे।इस घटना की सूचना दोनों पक्षों के परिजनों को मिली। नाबालिग लड़की के परिजनों ने इसकी शिकायत कटकमसांडी थाना प्रभारी से की।थाना प्रभारी राजबल्लभ कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर उसे बाद मे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बताया जाता है, कि ढौठवा गांव के देवल दांगी के पुत्र नितेश कुमार दांगी ने इस गांव के अंतर जाति समाज की नाबालिक लड़की की मांग में जबरन सिंदूर भर दी थी। घटना के बाद नाबालिग के परिजन और लड़की ने थाना में आवेदन देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया। घटना के बाद युवक को न्यायिक हिरासत भेज दिया। वहीं नाबालिग को उसके परिजन को सौंप दिया गया है। कटकमसांडी राजवल्लभ कुमार ने कहा कि पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More