मुख्यमंत्री से तीरंदाज दीपिका कुमारी ने की मुलाकात

NEWS SAGA DESK

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रविवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में तीरंदाज खिलाड़ी दीपिका कुमारी ने मुलाकात की। उनके साथ सेंटर फोर एक्सीलेंस की कोच डी. साईश्वरी भी थीं।

मुख्यमंत्री ने तीरंदाज खिलाड़ी दीपिका कुमारी के हालिया प्रदर्शन को लेकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। दीपिका ने मुख्यमंत्री को राज्य में तीरंदाजी क्षेत्र से सम्बंधित समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि विश्व पटल पर झारखंड के खिलाड़ी तीरंदाजी के क्षेत्र में परचम लहरा रहे हैं। हमारी सरकार झारखंड के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को आवश्यक सभी सुविधा मुहैया करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Read More News

राज्यपाल संतोष गंगवार ने विदेशी छात्रों से किया संवाद, भारत की शिक्षा परंपरा का किया उल्लेख

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने रांची में ICCR छात्रवृत्ति कार्यक्रम के 36 विदेशी विद्यार्थियों...

Read More