रांची में शराब पार्टी के दौरान चली गोली, युवक गंभीर

राजधानी रांची में रविवार देर रात शराब पार्टी के दौरान हुई फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बरियातू थाना क्षेत्र के मंडा बगीचा में कुछ युवक देर रात पार्टी कर रहे थे।

NEWS SAGA DESK

राजधानी रांची में रविवार देर रात शराब पार्टी के दौरान हुई फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बरियातू थाना क्षेत्र के मंडा बगीचा में कुछ युवक देर रात पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद अचानक गोली चल गई, जिसमें टोनी लोहरा नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि गोली युवक के पेट में लगी है। घटना के बाद उसे आनन-फानन में रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति फिलहाल गंभीर बताई जा रही है। घायल युवक रातू थाना क्षेत्र के कमड़े इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है।

इसे भी देखे- कान्हा के रंग में रंगेगा रांची! 2 दिन तक चलेगा जन्माष्टमी का महाउत्सव |

रविवार रात मंडा बगीचा में कई युवक एक साथ जुटे थे। यहां देर रात तक पार्टी चल रही थी। आरोप है कि पार्टी में शराब का सेवन भी किया जा रहा था। रात करीब दो बजे किसी मुद्दे को लेकर युवकों के बीच कहासुनी शुरू हुई।

रांची

कुछ ही देर में विवाद ने गंभीर रूप ले लिया और इसी दौरान फायरिंग की आवाज सुनाई दी। गोली चलते ही वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद कई युवक वहां से निकल गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ युवक नशे की हालत में थे।

फायरिंग की इस घटना के बाद मंडा बगीचा इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इलाके में देर रात तक युवकों का जमावड़ा लगा रहता है। लोगों का आरोप है कि कुछ स्थानों पर शराबखोरी और संदिग्ध गतिविधियों के कारण उन्हें पहले भी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

फायरिंग की जानकारी मिलते ही पुलिस, सदर डीएसपी संजीव बेसरा और बरियातू थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आपसी विवाद के बाद फायरिंग किए जाने की जानकारी मिली है। हालांकि, गोली किस युवक ने चलाई और विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Read More News

Read More