रांची के चर्चित हरमू चौक को अब नई पहचान मिल गई है। प्रदेश भाजपा ने हरमू चौक का नाम बदलकर ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक’ करने का ऐलान किया है। इसी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौक पर नए नाम का बोर्ड भी स्थापित कर दिया।
NEWS SAGA DESK

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, विधायक सीपी सिंह, विधायक नवीन जायसवाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश भाजपा कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए हरमू चौक पहुंचे। कार्यकर्ताओं के हाथों में मशाल थी और पूरे रास्ते पार्टी के समर्थन में नारे लगाए गए।
हरमू चौक पहुंचने के बाद गाजे-बाजे के बीच ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक’ के नाम का बोर्ड लगाया गया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को पार्टी के सेवा और विकसित भारत के संकल्प से जोड़कर पेश किया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही, जिससे हरमू चौक पर काफी देर तक उत्साह का माहौल बना रहा। નવા नाम के बोर्ड लगाए जाने के बाद अब भाजपा की ओर से हरमू चौक को ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक’ के नाम से संबोधित किया जा रहा है।
No Comment! Be the first one.