प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के 25 साल, गणेश मंदिर में की पूजा

PM Modi के सार्वजनिक जीवन में सरकार के मुखिया के रूप में 25 साल पूरे हुए। इस मौके पर उन्होंने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

News Saga Desk

दिल्ली: सत्ता के शीर्ष पद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा के एक नए अध्याय की शुरुआत की थी। इसके बाद से वे लगातार सरकार के मुखिया रहे हैं पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर 2014 से देश के प्रधानमंत्री के रूप में।

25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री ने मंदिर में भगवान श्री गणेश के दर्शन किए, पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने मंदिर परिसर के विभिन्न स्थलों पर प्रार्थना की और देशवासियों की सुख-समृद्धि एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने भगवान गणेश से देशभर के लोगों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही, विघ्नहर्ता से सबके कल्याण और देश की निरंतर प्रगति की प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर देशभर में बीजेपी और एनडीए के सहयोगी दलों की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में भी ‘सेवा ज्योति’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

Read More News

Read More