झारखंड में SIR की समयसीमा बढ़ाई गई है। 30 नवंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। जानें पुनरीक्षण की पूरी नई समय-सारणी।
News Saga Desk
रांची: भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड में संचालित मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR), की समयावधि बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। आयोग की स्वीकृति के बाद अब पुनरीक्षण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों को निर्धारित नई समय-सारणी के अनुसार पूरा किया जाएगा। जारी समय-सारणी के अनुसार नो-मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी से जुड़े मामलों में जारी किए गए प्रथम और द्वितीय नोटिस के निष्पादन की प्रक्रिया 22 अक्टूबर 2026 तक पूरी करनी है।
इसके बाद जिन मतदाताओं ने द्वितीय नोटिस और बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के होम विजिट के बावजूद स्वीकार्य दस्तावेज जमा नहीं किए हैं, उनके सत्यापन का कार्य तथा अन्य श्रेणी (Others Category) के सभी नॉन-नोटिस मामलों का निष्पादन 31 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। इसी अवधि में फॉर्म-6, फॉर्म-6A, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 से संबंधित सभी दावों एवं आपत्तियों का डिजिटाइजेशन भी पूरा किया जाना है।

घर-घर सत्यापन और नए मतदाताओं के नामांकन पर जोर
निर्वाचक सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र नागरिकों के Home-to-Roll Verification और फॉर्म-6 के डिजिटाइजेशन का कार्य 1 नवंबर से 12 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। वहीं, निष्पादित किए गए सभी नोटिस की DEO, Roll Observer और CEO स्तर पर Checking एवं Super Checking की प्रक्रिया 1 नवंबर से 21 नवंबर 2026 तक चलेगी।
मतदान केंद्रों की जानकारी भी होगी अपडेट
निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया के तहत ECINET में Notional House Number, Nazri Naksha, Key Map, Google Map और Polling Station की Photos को भी अपडेट किया जाएगा। यह कार्य 1 नवंबर से 23 नवंबर 2026 के बीच पूरा किया जाना है। इसके साथ ही सभी दावों एवं आपत्तियों के निपटारे की अंतिम समयसीमा 23 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
24 से 29 नवंबर तक मतदाता सूची की अंतिम जांच
समय-सारणी के अनुसार 24 नवंबर से 29 नवंबर 2026 तक Electoral Roll के स्वास्थ्य मानकों (Health Parameters) की जांच की जाएगी। इसके साथ ही अंतिम प्रकाशन के लिए भारत निर्वाचन आयोग से अनुमति प्राप्त करने और मतदाता सूची के मुद्रण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
30 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सभी निर्धारित प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 30 नवंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची (Final Electoral Roll) का प्रकाशन किया जाएगा। निर्धारित समय-सारणी के अनुसार पुनरीक्षण से संबंधित सभी गतिविधियों को समय पर पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
SIR 2026 की प्रमुख समयसीमा
- 22 अक्टूबर 2026: नो-मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी मामलों में प्रथम एवं द्वितीय नोटिस का निपटारा।
- 31 अक्टूबर 2026: द्वितीय नोटिस के बाद भी दस्तावेज जमा नहीं करने वाले मतदाताओं का सत्यापन, नॉन-नोटिस मामलों का निपटारा और दावों-आपत्तियों का डिजिटाइजेशन।
- 1 से 12 नवंबर 2026: पात्र लेकिन नामांकन से वंचित नागरिकों का Home-to-Roll Verification और फॉर्म-6 का डिजिटाइजेशन।
- 1 से 21 नवंबर 2026: DEO, Roll Observer और CEO स्तर पर नोटिस मामलों की Checking एवं Super Checking।
- 1 से 23 नवंबर 2026: ECINET में मतदान केंद्रों से संबंधित विभिन्न जानकारियों और तस्वीरों का अपडेट।
- 23 नवंबर 2026: सभी Claims और Objections का निपटारा।
- 24 से 29 नवंबर 2026: Electoral Roll की जांच, आयोग की अनुमति और मतदाता सूची के मुद्रण की प्रक्रिया।
- 30 नवंबर 2026: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन।
No Comment! Be the first one.