भारतीय डाक विभाग मना रहा राष्ट्रीय डाक सप्ताह: रांची में ‘राष्ट्रीय स्वच्छता आवरण’ का हुआ विमोचन

NEWS SAGA DESK

भारतीय डाक विभाग 9 से 15 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मना रहा है। रांची में स्वच्छता आंदोलन को समर्पित राष्ट्रीय स्वच्छता आवरण का विमोचन किया गया। पढ़ें पूरी खबर।

भारतीय डाक विभाग द्वारा 9 से 15 अक्टूबर तक ‘राष्ट्रीय डाक सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष डाक सप्ताह का मुख्य विषय ‘राष्ट्रीय स्वच्छता आंदोलन’ को समर्पित किया गया है। इसी उपलक्ष्य में रांची के डोरंडा स्थित झारखण्ड डाक परिमंडल कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर ‘राष्ट्रीय स्वच्छता आवरण’ (Special Cover) का भव्य विमोचन किया गया।

भारतीय डाक विभाग

विशेष लिफाफे (डाक आवरण) का विमोचन कार्यक्रम के दौरान झारखण्ड डाक परिमंडल के मुख्य डाक महाध्यक्ष श्री संजीव रंजन तथा निदेशक (मुख्यालय) श्री आर बी चौधरी ने संयुक्त रूप से ‘राष्ट्रीय स्वच्छता आवरण’ का अनावरण किया। यह विशेष डाक आवरण देश भर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने और नागरिकों को इस जन-आंदोलन से जोड़ने के उद्देश्य से जारी किया गया है।

भारतीय डाक विभाग

महीने भर चलेंगे विभिन्न सेवा व जागरूकता कार्यक्रम कार्यक्रम एवं भावी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए सतर्कता अधिकारी परमानंद कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अंतर्गत केवल स्वच्छता अभियान ही नहीं, बल्कि विभिन्न सामाजिक व जन-सेवा कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं, डिजिटल सेवाओं और जन-कल्याणकारी पहलों से लोगों को जोड़ने के लिए पूरे अक्टूबर माह के दौरान व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।

डाक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस सप्ताह के दौरान अलग-अलग दिनों में वित्तीय साक्षरता, डिजिटल सेवाएं, डाक टिकट संग्रह (फिलाटेली) और ग्राहक सेवा से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे आम जनता को डाक विभाग की आधुनिक सेवाओं का सीधा लाभ मिल सके।

Read More News

पेसा कानून से मजबूत होंगी ग्रामसभाएं, अधिकारों के साथ जिम्मेदारी भी जरूरी: शिल्पी नेहा तिर्की

झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने बेड़ो व इटकी में ग्राम...

Read More